प्याज के खरपतवार नाशक दवा का नाम | Onion weed control in hindi

 किसान भाइयों आज के लेख में हम जानेंगे प्याज का खरपतवार नियंत्रण [onion weed control] के बारे में विस्तार से और किस तरह से प्याज में खरपतवारों का नियंत्रण करके अच्छा उत्पादन ले सकते हैं। तो आज हम प्याज की फसल से चौड़ी और सकरी पत्ती वाले खरपतवारों के प्रबंधन के बारे में जानेंगे और कौन कौन सी दवा का उपयोग प्याज की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए कर सकते हैं, प्याज की फसल में संकरी और चौड़ी पत्ती (Narrow & Broad type leaves) खरपतवारों के नियंत्रण के लिए निम्न सुझाओं को अपनाया जा सकता है।

प्याज के खरपतवार नाशक दवा का नाम | Onion weed management  

अब हम जानेंगे की यदि हमने प्याज की नर्सरी डाली हो तो उसके अंदर उगने वाले खरपतवारों के नियंत्रण के लिए हम क्या - क्या सस्य क्रियाएँ कर सकते हैं या किस रसायन का उपयोग कर सकते हैं -

प्याज की नर्सरी में खरपतवार नियंत्रण | onion weed control in nursery

पहले तो किसान भाइयों प्याज की फसल में अलग- अलग अवस्थाओं पर कई बार निराई-गुड़ाई करके खरपतवारों को फसल से बाहर कर देनी चाहिए।
  • यदि रासायनिक तरीको से खरपतवार नियंत्रण करना चाहते हैं तो प्याज के बीज की बुवाई के 24 से 72 घंटों के अन्दर ही खेत में 200 लीटर पानी में 600-700 मिलीलीटर यूपीएल-दोस्त सुपर को (पेंडीमेथालिन 38.7% Cs) मिलाकर छिड़काव करें। इसके प्रयोग से चौड़ी पत्ती एवं सकरी पत्ती के खरपतवारों को निकलने से पहले ही रोका जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखे की पेंडीमेथालिन के उपयोग के समय मिट्टी में नमी होनी चाहिए।                                   
  • यदि नर्सरी में बहुत ज्यादा घास हैं तो बीज बुवाई के 20 से 30 दिनों बाद पहली निराई गुड़ाई करके छोड़ देना चाहिए या तो ऑक्सीगोल्ड (ऑक्सीफ्लुरोफेन 23.5% ईसी) को 10-12 मिली प्रति पंप में मिलाकर छिड़काव करें या टरगा सुपर (क्विज़ालोफॉप-एथिल 5% ईसी) को 15 मिली प्रति पंप में मिलाकर छिड़काव करें। इसके प्रयोग से चौड़ी पत्ती एवं सकरी पत्ती के खरपतवारों को खत्म किया जा सकता है।                                                                                                           

प्याज की मुख्य फसल में खरपतवार नियंत्रण | Onion weed control in hindi


                                                Onion weed control

  • प्याज के पौध रोपाई के 15 से 20 दिनों बाद पहली निराई गुड़ाई कर देनी चाहिए।
  • फिर दूसरी निराई-गुड़ाई प्याज की फसल में 40 से 50 दिनों के बाद में करनी चाहिए।
  • यदि रासायनिक तरीकों से खरपतवार नियंत्रण करना चाहते हैं तो प्याज की रोपाई के 20 से 25 दिनों के बाद ऑक्सीगोल्ड (ऑक्सीफ्लुरोफेन 23.5% ईसी) को 10-12 मिली प्रति पंप और साथ में टरगा सुपर (क्विज़ालोफॉप-एथिल 5% ईसी) को 15 मिली प्रति पंप में मिलाकर प्याज की फसल पर छिड़काव करें।                                                                  

खरपतवार नाशकों का उपयोग करते समय इन बातों का रखें ध्यान? | Onion weed control in hindi

  • खरपतवारनाशी का उपयोग करते समय खेतों में पर्याप्त नमी होना चाहिए।
  • खरपतवारनाशी के साथ किसी दूसरे रसायन का मिश्रण नहीं करना चाहिए।
  • खरपतवारनाशी का तेज धूप एवं बादल छाए रहने पर उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • खरपतवार नाशक का उपयोग शाम के समय करना ही उचित माना जाता है।
  • खरपतवार नाशक दवाओं को बच्चों एवं पशुओं से दूर किसी ठंडे एवं सूखे स्थान पर रखें।
  • खरपतवार नाशक दवाओं का प्रयोग करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और हाथों में दस्ताने,आँखों के बचाव के लिए चश्मा और मुँह पर मास्क आदि का प्रयोग करें।
  • खरपतवार नाशक दवाओं के छिड़काव से पहले चेहरे को कपड़े से अच्छी तरह ढकें।
  • हानिकारक दवाओं के प्रयोग के बाद हाथ,पैर और पंप को अच्छी तरह साफ करके रखें।
  • खरपतवार नाशक दवाओं का प्रयोग करते समय कुछ खाने पीने से बचें।

किसान भाइयों आपको प्याज के खरपतवार नाशक दवाओं के नाम तथा प्याज का खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकर कैसा लगा यह हमें बताना ना भूलें यदि आपका कोई सुझाव हो तो जरूरदें। धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने