![]() |
| ह्युमिक एसिड के फायदे | Humic Acid Uses in Hindi |
नमस्कार किसान भाइयो आज के लेख में हम जानेंगे कि क्यों हमारी फसलों के लिए Humic Acid की जरूरत होती है। क्योंकि आज हम फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए अत्यधिक मात्रा में हानिकारक रसायन युक्त उर्वरकों को मिट्टी में डालते हैं, और जिससे धीरे-धीरे हमारी मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होने लगती हैं। जिससे हमारी फसलों का उत्पादन लगातार घटता जा रहा हैं। तो इसी समस्या से बचाव के लिए किसान Humic Acid का उपयोग करना शुरू किया हैं। ह्यूमिक एसिड(humic acid in hindi) आज के समय में मिट्टी की संरचना और ऊर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए वरदान साबित हो रहा हैं। Humic Acid के उपयोग करने से हमारी मिट्टी को तो लाभ होता ही हैं साथ में हमारी फसल का वानस्पतिक वृद्धि भी तेजी से होती हैं।
इस लेख में हम Humic Acid के बारे में निम्न बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।
अब हम कुछ बिन्दुओं के माध्यम से Humic Acid के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं -
Humic Acid क्या होता हैं?
ह्यूमिक एसिड एक खनिज कार्बनिक तत्व हैं, जिसका उपयोग भूमि की ऊर्वरक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा यह मिट्टी में नमी बनाए रखने में सहायक होता हैं और Humic Acid खादों को पौधों की जड़ों को उपलब्ध कराता हैं। ह्यूमिक एसिड आयरन तथा नाइट्रोजन को मिट्टी में जोड़ें रहता हैं।Humic Acid का उपयोग करने से हमारी फसलों पर कोई भी हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता हैं।
Humic Acid के उपयोग से होने वाले फ़ायदे?
Humic Acid मिट्टी को भुरभुरा बनाने में मदद करता हैं।
Humic Acid के उपयोग से जड़ों का विकास तेजी से होता हैं।
Humic Acid के उपयोग से पौधों की वानस्पतिक वृद्धि तेजी से होती हैं।
Humic Acid मिट्टी की जल धारण क्षमता को बढ़ाता हैं।
Humic Acid पौधों में प्रकाश संश्लेषण को बढ़ाता हैं।
Humic Acid पौधों के अंदर एंजाइम और हार्मोन को उत्तेजित करता हैं।
ह्यूमिक एसिड (humic acid uses in hindi ) से बीजो की अंकुरण क्षमता बढ़ती हैं।
ह्यूमिक एसिड पौधे को प्रतिकूल अवस्था से भी बचाता है।
ह्यूमिक एसिड मिट्टी का वातन को बढ़ाता हैं।
ह्यूमिक एसिड सब्जियों, फलों और फूलों की उपज में वृद्धि करता हैं।
Humic Acid तैयार करने की विधि?
Humic Acid का निर्माण हम घर पर भी कर सकते हैं, बिना पैसा खर्च किये अब जानते हैं विस्तार से - Humic Acid को दो विधियों के माध्यम से बना सकते हैं।
ह्यूमिक एसिड बनाने की पहली विधि | Humic Acid Banane ki Vidhi
गाय के गोबर से बने कंडे या उपले जो 5 से 10 किलोग्राम (आवस्यकतानुसार) लेते हैं, और उनको बारीक़ टुकड़ो में कर लेना है।
एक ड्रम लेते हैं, जिसमें 50 लीटर पानी आता हो।
गोबर के कंडे से बने बारीक़ टुकड़े को पानी से भरे ड्रम में डालकर उसको ढक्कन से ढाक देना चाहिए।
ड्रम को किसी पेड़ की छांव में रख देना चाहिए।
ड्रम को 7 दिन तक किसी छायादार स्थान पर रख देना चाहिए।
ड्रम को बाहर से ही एक दिन के अंतराल पर हिलाना चाहिए ताकि मिश्रण ऊपर से नीचे हो सके।
अब 7 से 8 दिनों के बाद तैयार मिश्रण को खेतों में उपयोग कर सकते है।
अब तैयार 50 लीटर घोल को आवश्यकतानुसार 100-150 लीटर में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं।
ह्यूमिक एसिड बनाने की दूसरी विधि | Humic Acid Banane ki Vidhi
गाय के गोबर के कंडे या उपले जिसको 5 से 7 किलोग्राम लेते हैं, और उनको बारीक़ कर लेना चाहिए।
अब हम एक ड्रम लेते है, जिसमे 50 लीटर पानी आता हो।
गोबर के कंडे के बारीक़ टुकड़े को पानी से भरे ड्रम में डाल देना चाहिए।
अब उस ड्रम में काला गुड़ 500 ग्राम + 2 किलोग्राम दही + चने का बेसन 200 ग्राम को मिलाते है।अब इसमें हम जीवाणु को तैयार करते हैं। बरगद के पेड़ के नीचे की मिटटी को 50 ग्राम मिलाना हैं, फिर उसको ढक्कन से ढक दे।
ध्यान रहें कि हल्का ढक्कन खुला रहे ताकि उसमें हल्का हवा जाये जिससे जीवाणु अच्छे से तैयार हो।
सात दिनों तक ड्रम को किसी छायादार स्थान पर रख दे, और इस बात का ध्यान रखे की ड्रम को बाहर से ही एक दिन के अंतराल पर हिलाना चाहिए, ताकि मिश्रण ऊपर से नीचे हो सके।
अब 7 से 8 दिनों के बाद तैयार मिश्रण को खेतो में उपयोग कर सकते है।
अब तैयार 50 लीटर घोल को आवश्यकतानुसार 100-150 लीटर में मिलाकर ड्रिप से उपयोग कर सकते हैं।
Humic Acid का उपयोग कब करें?
ह्यूमिक एसिड का उपयोग आमतौर पर फसलों के सभी अवस्थाओं में किया जाता हैं।
लेकिन यदि हम जड़ बनने की अवस्था और वानस्पतिक वृद्धि की अवस्था में देते हैं तो इसका बहुत ही अच्छा परिणाम देखने को मिलता हैं।
इसका उपयोग बीज उपचार ड्रिप और पत्तियों पर छिड़काव के रूप में कर सकते हैं-
यदि ह्यूमिक एसिड 98% में हो तो 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।
अगर Humic Acid 10% में हो तो 1 से 2 लीटर प्रति एकड़ ड्रिप या छिड़काव से उपयोग कर सकते हैं।
बीजोपचार की बात करे तो बुवाई के 1-1.5 घंटे पहले Humic Acid 10 मिली/ग्राम को प्रति किलो ग्राम बीज की दर से उपचारित करें।
