नमस्कार किसान मित्रों आज के लेख में हम npk 19 19 19 (NPK 19:19:19) के बारे में विस्तार से जानेंगे क्योकि आजकल फसल में बहुत सारी समस्या देखने को मिलती हैं। जैसे - फसल का पीला पड़ना, शाखाओं की वृद्धि ना होना, फसल की बढ़वार अच्छे से ना होना आदि बहुत सारे लक्षण फसल में दिखाई देने लगते हैं। तो आज के लेख में हम npk 19 19 19 खाद के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
![]() |
NPK 19:19:19 |
NPK19 19 19 के उपयोग और लाभ के बारे में जानें!
किसान भाइयों npk 19 19 19 (एनपीके 19-19-19) का यह ग्रेड सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता हैं, क्योंकि इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैसियम एक समान मात्रा में होता है। इसलिए एनपीके 19-19-19 (npk 19 19 19 water soluble fertilizer uses) का उपयोग ज्यादा किया जाता हैं।
NPK 19:19:19 के उपयोग और लाभ के बारे में जानें!
किसान भाइयों अब हम जानेंगे npk19 19 19 का उपयोग करने से फसल में क्या-क्या फ़ायदे और लाभ देखने को मिलते हैं -
- NPK19 19 19 के उपयोग से जड़ों का विकास अच्छे से होता हैं।
- एनपीके 19-19-19 से फसल का वानस्पतिक बढ़वार तेजी से होता हैं।
- एनपीके 19-19-19 से फसल में कल्लों का फुटाव होता हैं।
- NPK 19:19:19 के उपयोग से फसल में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता हैं।
- यदि NPK फसल में क्लोरोफिल की मात्रा को बढ़ाता है।
- NPK 19:19:19 के उपयोग से फसल में शाखाओं का निर्माण अच्छे से होता हैं।
- फसल में पोषक तत्वों की कमी से जो पीलापन आता है फसल में उस समस्या से छुटकारा मिलता हैं।
- एनपीके 19:19:19 के उपयोग और लाभ के बारे में जानें !
- अब हम खुराक या डोज़ की बात करे तो किसान भाईयों यदि आप नर्सरी में एनपीके 19-19-19 (npk 19 19 19) का छिड़काव करना चाहते हैं तो 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।
- अब अगर पंप के हिसाब से छिड़काव की बात करे तो 45 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।
- अगर प्रति एकड़ डोज़ की बात करे तो 750 ग्राम से 1 किलोग्राम तक छिड़काव के लिए उपयोग कर सकते हैं।
- अगर ड्रिप से या ड्रेंचिंग करना चाहते हैं तो एनपीके 19-19-19 खाद (NPK 19-19-19 Ke bare me) को 2 से 4 किलोग्राम खाद को आवश्यकतानुसार फसल के विभिन्न स्टेजो पर उपयोग कर सकते है।
किसान भाइयों आपको NPK19 19 19 के उपयोग और लाभ के बारे में जानकर कैसा लगा यह हमें बताना ना भूलें यदि आपका कोई सुझाव या खेती से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो जरूर पूछें। धन्यवाद!
Tags
NPK19 19 19
